फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maa Gauri worshiped on Mahashtami from house to house, crowds at temples too

महाष्टमी पर घर घर पूजी गई मां गौरी, मंदिरों पर भी रही भीड़

Tue, 20 Apr 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Maa Gauri worshiped on Mahashtami from house to house, crowds at temples too
पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र के महाष्टमी के दिन घर-घर में महागौरी की पूजा अर्चना की गई। घरों में रात को कलश स्थापित कर मां गौरी का आह्वान कर पूजन किया गया। देवी मंदिरों पर भी भक्तों ने मां गौरी की विधि विधान से पूजा कर जयकारे लगाए और भव्य आरती उताकर अभीष्ट की कामना की। नवरात्र में चढ़ती और उतरती व्रत करने वालों ने भी महाष्टमी पर व्रत रखा और पूजा अर्चना की। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन माता के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। सबका मंगल करने वाली महागौरी की पूजा घर घर में की जाती है। घरों में रात को कलश स्थापित कर महागौरी की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की जती है। नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, परशुरामपुर, पथरा, पराहुपुर, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो इलाकों के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी, डीजल कॉलोनी, मानसनगर सहित अन्य कॉलोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर मंगलवार की सुबह भक्तों की कतार लगी। भक्तों ने माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। धूप, दीप, नैवेद्य, शृंगार वस्तु, चुनरी, नारियल आदि अर्पित की। इसके बाद माता की भव्य आरती उतारी। नगर के जीटी रोड पर मां काली मंदिर पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए कतार लगी रही। वहीं घरों में भी महाष्टमी पर मां गौरी की पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहीं घर के व्रतियों ने भी दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा, दुर्गा महात्म्य आदि का पाठ कर अभीष्ट की कामना की। इस दौरान भक्तों ने कोरोना से जल्दी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। घरों में शंख, घंट की ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed