फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lucky Plan: Electricity has not reached 15 thousand homes yet

सौभाग्य योजना: अभी 15 हजार घरों तक नहीं पहुंच पाई बिजली

Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lucky Plan: Electricity has not reached 15 thousand homes yet
पीडीडीयू नगर। सरकार की ओर से गरीबों के घर को रोशन करने के लिए 25 सितंबर वर्ष 2017 को सौभाग्य योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत उन सभी घरों में बिजली कनेक्शन पहुंचाया जाना था जिन्हें यह सुविधा नहीं मिल रही थी। जिले में इस योजना के तहत तकरीबन 80 हजार घरों को रोशन किया जाना था लेकिन तय मियाद बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। कागज पर तो लक्ष्य पूरा कर लिया गया है पर अभी 15 हजार घरों तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। हालांकि वर्ष 2018 में पूूरा हो जाने वाले कार्य की अवधि बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दी गई है।
विज्ञापन

गांवों के अंतिम व्यक्ति तक बिजली की सुविधा पहुंचाने के लिए वितरण कंपनियों को अपने खर्च पर बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके तहत जिले के उन 80 हजार घरों का चयन किया गया था जिनमें बिजली की सुविधा नहीं थी। निजी कंपनी एल एंड टी को इन सभी घरों में मीटर लगाने व बिजली कनेक्शन दिए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कंपनी ने तेजी से कार्य करना आरंभ किया और घरों में बिजली कनेक्शन पहुंचाए लेकिन कुछ दिनों बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। वर्ष 2020 के जुलाई माह तक कंपनी लगभग 65 हजार घरों में बिजली के कनेक्शन दे पाई है। वहीं 15 हजार घरों के लोग बिजली कनेक्शन पहुंचने के इंतजार में हैं। अब कंपनी को दिसंबर 2020 तक कार्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कनेक्शन देने की अवधि दो वर्ष बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दिए जाने से उन गरीब तबके के लोगों की उम्मीद बढ़ गई है जो अब तक इस सुविधा से दूर हैं। इनमें सुदूर क्षेत्र के उन गांवों के लोग शामिल हैं जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। विशेषकर नक्सल प्रभावित नौगढ़ क्षेत्र के उन वनवासी गांवों के लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं जो ढिबरी युग में जीवन-यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से कंपनियों को शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जिले में शिविर का आयोजन नहीं किया गया। इससे लाभार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। वे कनेक्शन लेने के लिए ग्राम प्रधानों व सभासदों के दरवाजे का चक्कर काटते रहे।

लक्ष्य के सापेक्ष करीब दो तिहाई कनेक्शन दे दिए गए हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण कार्य की प्रगति धीमी हो गई थी। अब छूट मिलने के बाद बचे कनेक्शन पूरे करा दिए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी को निर्देशित किया जा चुका है।
मनोज पाठक, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed