फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lucknow-Chandauli and Sarnath-Suriawan will clash in the semi-finals.

Chandauli News: सेमीफाइनल में भिड़ेंगे लखनऊ-चंदौली और सारनाथ-सुरियावां

Wed, 21 Feb 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Chandauli and Sarnath-Suriawan will clash in the semi-finals.
भदोही। एमआरसीसी मूंसीलाटपुर की ओर से रामलीला मैदान में खेले जा रहे राज्य स्तरीय चेलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में लखनऊ-चंदौली और सारनाथ-सुरियावां की एनएनएस की टीमें भिड़ेंगी। मंगलवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनलों में लखनऊ और चंदौली ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को लखनऊ बनाम चंदौली तथा बुधवार को सारनाथ बनाम सुरियावां के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में टाॅस हार कर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर केवल 97 रन ही बना सकी। जिसमें लखनऊ के रोशन ने शानदार 46 रन बनाए। गोपीगंज के छोटू ने दो विकेट लिए। जवाब में गोपीगंज की टीम जीत से पांच रन पहले ही आल आउट हो गई। मैच जीतकर लखनऊ सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल में वाराणसी के खिलाफ चंदौली ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 114 रन बनाए। विक्रांत ने 27 तथा शिशिर और अमन ने 24-24 रन बनाए। जवाब में वाराणसी की टीम केवल 100 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इससे चंदौली को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। संयोजक विपिन राय ने बताया कि बुधवार को लखनऊ और चंदौली के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed