फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   LPG pipe leakage caught fire, girl died

रसोई गैस की पाइप लीकेज से लगी आग, युवती की मौत

Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
LPG pipe leakage caught fire, girl died
रसोई घर में खाना पकाते समय गैस की पाइप में लीकेज से लगी आग की चपेट में आने से नगर के वार्ड नंबर-6 निवासी 20 वर्षीय उर्मिला की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर की दूसरी मंजिल पर तथा बाहर थे। घटना से कोहराम मच गया आनन-फानन में परिजनों ने उर्मिला को जिला चिकित्सालय ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी शीतल गोड़ की पुत्री उर्मिला शुक्रवार को अपने कमरे में स्थित किचन में शाम को खाना बना रही थी। तभी गैस सिलिंडर की पाइप से गैस का रिसाव होने से उसमें आग लग गई। इसके पास में रखे बोतल में केरोसिन से आग और विकराल हो गई। खाना बना रही उर्मिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से जल गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन उर्मिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उर्मिला अपने पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। घटना की जानकारी लगते ही पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा समेत वार्ड के लोग बड़ी संख्या में संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। प्रभारी कोतवाल राजकुमार शुक्ला ने मृतका के पिता से घटना के बाबत पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणी पाठक ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed