फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lover who went to meet his girlfriend was beaten up died on the way to hospital police engaged in investigat

Chandauli: प्रमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई, अस्पताल जाते समय मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Oct 2024 02:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

चहनियां के बलुआ क्षेत्र में प्रमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Lover who went to meet his girlfriend was beaten up died on the way to hospital police engaged in investigat
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चहनियां स्थित बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार की देर रात को अपने प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी 18 वर्षीय धीरज कुमार को लड़की के ननिहाल में लोगो ने पीटकर अधमरा कर दिया । ननिहाल के लोगो द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पहुँची पुलिस ने युवक को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल भेज दिया । जहां रास्ते मे मौत हो गयी ।

विज्ञापन


लड़की के भाई ने पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए बलुआ थाने में तहरीर दिया है । घटना की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया । मंगलवार को क्षेत्राधिकारी,इंस्पेक्टर ने पहुंचकर पूछताछ किया । मौके पर फोरेंसिंक की टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल किया । हृदयपुर गांव के रहने वाले धीरज कुमार कक्षा 12 का छात्र था । उसके पिता राम सिगार राम सीआरपीएफ में श्रीनगर में एसआई जीडी के पद पर है ।
विज्ञापन


इन दिनों छुट्टी पर घर आये है । गांव के ही लड़की पूजा से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था । लड़की इन दिनों अपने ननिहाल में थी । सोमवार की देर रात वह अपने प्रेमिका से मिलने सायकिल से उसके ननिहाल कैथी गांव सभा के फुलवरिया गांव में देर रात को गया । घर का दरवाजा खुलते ही लड़की के मामा गौतम,गोबिंद,नानी बादामी देवी व लड़की के पिता रविकांत ने बुरी तरह से पिटाई कर पुलिस को सूचना दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की माता रात में ही लड़के के घर पहुँचकर परिजनों से धीरज के पूछा तो परिजनों ने बताया कि वह छत पर सो रहा है । जब सभी पहुँचे तो लड़का गायब किया । तब लड़की के मां ने बताया कि वह फुलवरिया में है जिसे पीटकर बैठाया गया है । रात में ही मृतक के परिजन भागकर थाने पहुँचे । दूसरी तरफ फुलवरिया गांव में बलुआ एसओ डॉ. आशीष कुमार मिश्रा मय फोर्स पहुँचे तो लड़का आंगन में मरणासन्न की हालत में था ।

जिसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये । हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जो रास्ते मे मौत हो गयी । जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । लड़के के बड़े भाई नीरज ने बलुआ थाने में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पीटकर जान से मारने की तहरीर दिया है । उधर हृदयपुर में मौत की सूचना पर पिता राम सिगार राम,माता धनमत देवी,बड़ा भाई नीरज,बड़ी बहन मोनिका ,दीपिका का रोकर बुरा हाल रहा ।


मंगलवार की सुबह क्षेत्राधिकारी रघुराज,बलुआ इंस्पेक्टर डॉ0आशीष मिश्रा मय फोर्स पहुँचकर पूछताछ किया । वही फोरेंसिक की टीम फुलवरिया गांव में पहुचकर जांच पड़ताल किया । इस मामले पुलिस ने लड़की ,लड़की की मां गायत्री देवी,लड़की के पिता रविकांत,दोनो मामा गौतम ,गोबिंद व लड़की के नाना रामलाल को थाने में लाकर पूछताछ किया जा रहा है । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ0आशीष मिश्रा ने बताया कि मृतक लड़के के बड़े भाई के तहरीर पर सभी को थाने लाकर पुछताछ किया जा रहा है । जो भी सच्चाई होगी मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed