फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   lover of Bride runs over people with bus in chandauli many injured two in critical condition referred

UP: सिरफिरे ने बरातियों पर चढ़ा दी बस, शादी में पनीर न मिलने से था नाराज, मची चीख-पुकार; दो लोग रेफर

Sun, 27 Apr 2025 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 10:17 AM IST
सार

मामले की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले आरोपी बस लेकर भाग गया था। गंभीर रूप से घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। शादी रविवार को संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
lover of Bride runs over people with bus in chandauli many injured two in critical condition referred
अस्पताल में इलाज करवाते लड़की के चाचा और पिता।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की रात एक शादी में पनीर न मिलने से नाराज सिरफिरे युवक ने मंडप पर ही मिनी बस चला कर कई लोगों को कुचल दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। वहीं, संभ्रांत लोगों और पुलिस की मध्यस्थता के बाद रविवार को विवाह कराया गया।

विज्ञापन




मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार को वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बरात राजनाथ यादव के यहां आई थी। राजनाथ की पुत्री की शादी हो रही थी। इसी दाैरान गांव का ही एक युवक खाना खाने पहुंचा। वह ज्यादा पनीर की मांग करने लगा, जिस पर विवाद बढ़ा और लड़की के पिता ने कल्छुल से उसके सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन

सुबह कराई गई शादी

lover of Bride runs over people with bus in chandauli many injured two in critical condition referred
संभ्रांत लोगों ने संपन्न कराई शादी। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गुस्सा में आए युवक ने अपनी मिनी बस को तेज रफ्तार में लाकर मंडप पर चारों तरफ से चढ़ाकर घुमा दिया। मंडप में खाना खा रहे लोग घायल हो गए। इसमें दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा सहित तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, रात भर शादी रुकी रही। सुबह क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मध्यस्थता के बाद शादी कराई गई। मुगलसराय इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि आरोपी वाहन समेत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द से गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed