फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lover man-eunuch ends their live by jumped in front of train in Chandauli

Chandauli: युवक को किन्नर से हुआ प्यार, समाज को नहीं हुआ स्वीकार तो ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 26 Sep 2022 10:41 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनिया (चंदौली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनिया (चंदौली)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 26 Sep 2022 10:41 PM IST
सार

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में तीन सौ मीटर की दूरी पर युवक और युवती का शव मिलने से खलबली मच गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान क्रमशः आदित्य और पूनम के रूप में हुई। पूनम भभुआ में एक बैंड पार्टी में काम करती थी।

विज्ञापन
Lover man-eunuch ends their live by jumped in front of train in Chandauli
प्रेमी युवक किन्नर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की - फोटो : Reuters

विस्तार

कहा जाता है प्यार अंधा होता है। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को मिला। क्षेत्र के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से समीप ट्रेन से कटकर एक युवक और किन्नर ने जान दे दी। उनके साथ बैंड पार्टी में काम करने वालों ने बताया कि दोनो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। समाज के विरोध की वजह से उन्होंने जान दी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में तीन सौ मीटर की दूरी पर युवक और युवती का शव मिलने से खलबली मच गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान क्रमशः आदित्य और पूनम के रूप में हुई। पूनम भभुआ में एक बैंड पार्टी में काम करती थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बैंड पार्टी के मालिक मोहम्मद सलमान ने बताया कि गाजीपुर के पृथ्वीपुर निवसी आदित्य पांडेय (22) और बिहार के पश्चिम चंपारण की रहने वाली थर्ड जेंडर पूनम (20) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूनम मई माह से ही आदित्य के साथ रह रही थी। पूनम रविवार को बनारस जाने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पाकर पहुंचे आदित्य के पिता सुभाष पांडेय ने बताया कि आदित्य तीन दिनों से घर से बाहर था। वह यहां कैसे आया, इसका पता नहीं है। जीआरपी प्रभारी सुरेंद्र राय ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक शव के पास से थर्ड जेंडर का कार्ड मिला है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सही पता चलेगा। मौत के मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed