फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lover couple dead body found floating in ganga and another youth body found in pond in chandauli

चंदौलीः हाथ बंधे प्रेमी युगल सहित चार शवों के मिलने से सनसनी, युवक- युवती नहीं हो पाई शिनाख्त

Thu, 29 Jul 2021 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

चंदौली जिले में दो जगह तीन शव बरामद हुए हैं। गंगा में प्रेमी युगल का शव मिला है, तो वहीं तीन दिन से लापता युवक का शव गांव के एक तालाब में मिला है।

विज्ञापन
Lover couple dead body found floating in ganga and another youth body found in pond in chandauli
गंगा में उतराया मिला प्रेमी युगल का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को चार शव बरामद किए गए। सुबह धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली घाट पर गंगा में युवक और युवती का शव उतराया मिला। दोनों के हाथ गमछे से बंधे थे। उन्हें प्रेमी युगल माना जा रहा है। धानापुर के ही हेतमपुर गांव के तालाब में इनायतपुर निवासी विपुल राय (21) का शव मिला, जो तीन दिन से लापता था। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के समीप नाले में वृद्धा का शव मिला।

विज्ञापन


पहली घटना नरौली गंगा घाट की है। यहां बृहस्पतिवार सुबह युवक-युवती का शव उतराया मिला। दोनों के हाथ एक गमछे से बंधे थे। जिससे माना जा रहा है कि दोनो प्रेमी युगल हो सकते हैं। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घाट पर घंटों शव को रखकर पुलिस ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश करती रही पर काफी मशक्कत के बाद भी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि शव ज्यादा पुराना नहीं है। इस संबंध में थाना प्रभारी बसंत लाल यादव ने कहा कि शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंदौली जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

Lover couple dead body found floating in ganga and another youth body found in pond in chandauli

धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो युवक की पहचान धीना थाना के इनायतपुर गांव निवासी कतवारु राय के पुत्र विपुल राय (21) के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि 26 जुलाई को पबजी खेलने को लेकर विपुल और उसके मित्रों में विवाद हो गया। जिससे बाद घरवालों ने भी युवक को डांट लगाई। उस दिन तो नहीं लेकिन 27 जुलाई की भोर में युवक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजा पर वह नहीं मिला। थक-हारकर उसके पिता ने 28 जुलाई को धीना थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बृहस्पतिवार को धानपुर के हेतमपुर गांव के तालाब में युवक का शव उतराया हुआ मिला। युवक के  पिता कतवारू राय ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नाले में उतराया मिला वृद्धा का शव

अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे चंदरखा गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर में नाले में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर पहचान का प्रयास किया गया। वृद्ध महिला की उम्र 65 वर्ष बताई गई है। वह पीले रंग की छाप की धोती पहनी हुई है। नाले में गिरने के कारण आंख के समीप काला हो गया है। मौके पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह और सीओ सदर रामवीर सिंह ने लोगों से शव का पहचान कराने का प्रयास किया गया। पहचान न होने के कारण अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed