फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lord Rama's life is a symbol of ideals, propriety, and the observance of Dharma: Acharya Purnima

श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और धर्म के पालन का प्रतीक : आचार्य पूर्णिमा

Sun, 19 Apr 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama's life is a symbol of ideals, propriety, and the observance of Dharma: Acharya Purnima
इलिया के सैदूपुर में श्रीराम कथा में आरती उतारती महिलाएं। संवाद
इलिया। श्रीराम सेवा समिति की ओर से सैदूपुर कस्बा स्थित राइस मिल परिसर में शुक्रवार को नव दिवसीय श्रीराम कथा की शुरूआत हुई। पहले दिन वृंदावन से आईं आचार्य पूर्णिमा ने श्रीराम के जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि श्रीराम कथा चंद्रमा के समान शीतल और मन को शांति प्रदान करने वाली है। भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और धर्म के पालन का प्रतीक है।
विज्ञापन

कथा की शुरूआत चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने पूजा कर की। कथा वाचिका पूर्णिमा ने बताया कि भगवान राम का जीवन आदर्श, मर्यादा और धर्म के पालन का प्रतीक है, जो प्रत्येक व्यक्ति को सच्चाई और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। पहले दिन की कथा में बाल रूप से लेकर भगवान राम के अवतरण के उद्देश्य और उनके जीवन के प्रारंभिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। अंत में आरती की गई। इस दौरान मधुसूदन वर्मा, ग्राम प्रधान मनोहर केशरी, शीला देवी, अजय गुप्ता, रणजीत जायसवाल, भरत लाल गुप्ता, अशोक केशरी, नंदू पासवान, वकील शेख मंसूरी, विमल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed