फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lord Jagannath on Walk out

सैर पर निकले भगवान जगन्नाथ

Thu, 07 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath on Walk out
रथ को खींचते भक्त।
 बीमार होने के बाद स्वस्थ होने पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भ्रमण पर निकले। नगर के राम मंदिर से शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। इसी के साथ ही तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की शुरूआत हुई। 
विज्ञापन

आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। बुधवार को नगर के राम मंदिर पर दोपहर बाद से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रह की विधि विधान से पूजा अर्चना      की गई। 
विज्ञापन

 इसके बाद विग्रहों को रथ पर सवार किया गया। इसके बाद जयघोष के बीच भक्तों ने रथ को खींचना आरंभ किया। रथ को खींचने के लिए लोगों के बीच होड़ लगी। उत्साही भक्तों ने रथ को खींच कर जीटी रोड स्थित पुराना स्टेशन गेट पहुंचाया। यहां रथ को खड़ा किया गया। इसके बाद दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। इस दौरान जीटी रोड के दक्षिणी पटरी पर आवागमन के लिए रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ के आसपास फूल माला, प्रसाद के साथ चाट, गोलगप्पा, आइसक्रीम, खिलौने, नान खटाई, गुब्बारा सहित अन्य वस्तुओं की दूकानें सजीं। मेले में झूला झुलने के लिए बच्चे मचलते रहे। रात नौ बजे यहां लोकगीत बिरहा का मुकाबला हुआ। इस मौके पर इससे सुनने के लिए पूरी रात लोग डटे रहे। रथयात्रा मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार की सुबह रथ यहां से चलकर दामोदर दास पोखरा पहुंचेगा। यहां मेला भी लगेगा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed