{"_id":"66598e791ab3bcc6f40e4614","slug":"lok-sabha-election-dm-of-chandauli-appeals-for-voting-in-bhojpuri-video-viral-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 'हम जिला निर्वाचन अधिकारी विनती करत बानी', UP के इस जिले के DM ने भोजपुरी में की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 'हम जिला निर्वाचन अधिकारी विनती करत बानी', UP के इस जिले के DM ने भोजपुरी में की अपील
Fri, 31 May 2024 02:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 02:17 PM IST
सार
Lok Sabha Election: चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस माध्यम से उन्होंने भोजपुरी में लोगों से मतदान की अपील की है। यहां की जनता में इसका काफी प्रभाव भी देखा रहा है।
विज्ञापन
निखिल टीकाराम फुंडे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण में चंदौली लोकसभा सीट के लिए पहली जून को मतदान होना है। मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव से बेहतर हो और लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथों पर पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो महीने में 32 से ज्यादा ऐसे कार्यक्रम किए गए जिससे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके। वहीं मतदान के एक दिन पूर्व यानी शुक्रवार को चंदौली के जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने स्थानीय भाषा भोजपुरी में लोगों से वोट के लिए अपील की। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो जारी कर अपील किया और कहा कि नमस्कार, जनपद चंदौली के सब मतदाता लोगन से हम निखिल फुंडे, जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली, ई विनती करित बानी कि एक जून 2024 के दिन अपने घरे के सब मतदाता लोगन के साथ अपने-अपने बूथ पर जाइके, वोट करीं और अपने देश के लोकतंत्र के रऊआ लोग मजबूत करीं।