{"_id":"57fe947f4f1c1b833928e786","slug":"lohia-laid-the-foundations-of-socialism","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया ने रखी समाजवाद की नींव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया ने रखी समाजवाद की नींव
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व सांसद रामकिशुन।
डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि नगर स्थित सपा कार्यालय पर मनायी गयी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्ह्रों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि समाजवाद के जनक डा. राममनोहर लोहिया के जीवन पर शोध होना चाहिए।
पूर्व सांसद यादव ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने समाजवाद की नींव रखी है। उनका कहना रहा कि सिर्फ समाजवाद से ही सभी समस्याओं का अंत हो सकता है। समाजवाद पर चलकर समाजवादी पार्टी आज इतना आगे पहुंची है। कहा कि वर्तमान परिवेश में डा. लोहिया का जीवन खुद में एक शोध का विषय बन चुका है। लोहिया के समाजवाद में ही सभी सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं का हल छिपा है। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मंगल यादव, राजकुमार जायसवाल, तेजनारायण यादव, बिजय नारायण, स्वेदशी गुप्ता, पारस दव, ठाकुर प्रसाद, विरेन्द्र सिंह, अनिल यादव, शिवनारायण मास्टर, कल्लू जायसवाल आदि मौजूद रहे।