फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Loco pilot's wife will be counseled for safe running of trains

Chandauli News: ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए लोको पायलट की पत्नी की होगी काउंसिलिंग

Mon, 26 May 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot's wife will be counseled for safe running of trains
पीडीडीयू नगर। रेलवे अब ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए लोको पायलटों की पत्नियों की काउंसिलिंग करेगा। इसके तहत मुख्य लोको निरीक्षक उनके आवास पर पहुंचेंगे और लोको पायलट के सामने उनकी पत्नी से घर पर क्वालिटी रेस्ट के बारे में जानकारी लेंगे। आठ बिंदुओं पर काउंसिलिंग कर 30 जून तक इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को साैंपेंगे। उत्तर मध्य रेलवे में इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस आदेश के बाद लोको पायलट इसका विरोध भी करने लगे हैं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता परिचालन की ओर से मुख्य लोको पायलटों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि मुख्य लोको निरीक्षक नामित लोको पायलटों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। लोको पायलट की मौजूदगी में पत्नी या परिवार के सदस्यों से ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के संबंध में विशेष रूप से घर पर क्वालिटी रेस्ट के संबंध में काउंसिलिंग करेंगे। इस संबंध में परिवार के सदस्यों से हस्ताक्षर युक्त पावती लेंगे और पावती की एक प्रति परिवार को सौंपेंगे। काउंसिलिंग आठ बिंदुओं पर होगी। इसमें मुख्य लाेको निरीक्षक लोको पायलटों के परिवार के सदस्यों को बताएंगे कि क्या आपको पता है कि आपके पति अथवा पिता यदि स्वस्थ मन व मस्तिष्क एवं शरीर से गाड़ी का संचालन न करें तो यह सुरक्षा एवं घर परिवार के हित में नहीं है। मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए ड्यूटी पर आने से पहले छह घंटे की नीद जरूरी है। आप यह निश्चित करें कि विश्राम करते समय लोको पायलट टीवी और मोबाइल से दूरी बनाए रखेंगे। रेलवे के नियमों के तहत ड्यूटी पर आने से पहले किसी भी तरह का नशा करना वर्जित है। इस नोटिस के बाद लोको पायलट इसका विरोध करने लगे हैं। लोको पायलटों ने वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रयागराज को पत्र लिखकर विरोध जताया है। पत्र के माध्यम से कहा है कि लोको रनिंग कर्मचारी सख्त रोस्टर एवं सीमित रेस्ट की वजह से अपने पारिवारिक दायित्वों को साधते हुए सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हैं। मुख्य लोको निरीक्षकों की ओर से परिवार के सदस्यों से क्वालिटी रेस्ट के संबंध में घर जाकर या अन्यत्र उचित स्थान पर काउंसिलिंग करना लोको पायलटों एवं उनके परिवार के लिए निजता का हनन है। ऐसे में इस नोटिस पर पुनर्विचार करें। विरोध करने वालों में शशिकांत दुबे, अनुराग मौर्य, गौरव कुमार, शिवम श्रीवास्तव, रहीम अली, सुमित राज, प्रवीश कुमार यादव, डीके भाष्कर, आईए अंसारी, दीपक कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed