फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Loco pilots fasted for the second day in support of their demands

Chandauli News: दूसरे दिन भी लोको पायलटों ने मांगों के समर्थन में रखा उपवास

Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Loco pilots fasted for the second day in support of their demands
रनिंग भत्ते को 70 प्रतिशत तक आयकर मुक्त करने सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में लोको पायलटों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी उपवास रखा। इस दौरान डिपार्चर यार्ड में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम पांच बजे 36 घंटे बाद उपवास तोड़ा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य हाेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व ने 20 फरवरी से 36 घंटे के उपवास का आह्वान किया था। इसी क्रम मे बृहस्पतिवार को पीडीडीयू मंडल के लोको पायलटों ने भूख हड़ताल की शुरुआत की। उपवास के माध्यम से डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने पर टीए के सापेक्ष 25 प्रतिशत की वृद्धि करने, रनिंग स्टाफ की मुख्यालय वापसी 36 घंटे के अंदर सुनिश्चित करने की मांग की। इसी तरह असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती ग्रेड 2800 करने, रनिंग स्टाफ की अधिकतम ड्यूटी नौ घंटे से अधिक न करने देने, साप्ताहिक विश्राम 16 और 30 घंटे देने, रनिंग स्टाफ से लगातार रात की ड्यूटी दो दिन से अधिक न करने, की मांग की थी।
विज्ञापन

स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण लोको पायलटों ने डिपार्चर यार्ड में उपवास किया। शाम छह बजे उपवास तोड़ा। इस मौके पर अलारसा के मंडल सचिव डीके मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वसीउल हक, अजीत वर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed