फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Listening to the Ram Katha destroys sins: Dilip Krishna

राम कथा सुनने से नष्ट होते हैं पाप : दिलीप कृष्ण

Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Listening to the Ram Katha destroys sins: Dilip Krishna
चकिया के जमसोती महुआ बाबा सेवा आश्रम में श्री राम कथा में बोलते दिलीप कृष्ण भारद्वाज। संवाद
चकिया। नौगढ़ विकास खंड के जमसोती स्थित महुआ बाबा सेवा आश्रम में आयोजित संगीतमय सात दिवसीय श्रीराम कथा के छठवें दिन शुक्रवार की देर शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वृंदावन से पधारे व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के नाम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम स्वयं भगवान शिव निरंतर जपते हैं। प्रत्येक व्यक्ति इतना सौभाग्यशाली नहीं होता कि वह भगवान श्रीराम के नाम का उच्चारण या कथा का श्रवण कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मनुष्य का जीवन सरल, सफल और कल्याणकारी बनता है।
कलयुग में श्रीराम कथा मानव जीवन को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है। कथा के दौरान भगवान श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, गोविंद बाबा, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, डॉ. गीता शुक्ला, शिवरतन गुप्ता राजेश विश्वकर्मा, अवधेश प्रजापति, सभासद रवि गुप्ता, केसरी नंदन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed