फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth Rs 70 thousand recovered in train, four arrested

Chandauli News: ट्रेन में 70 हजार की शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 70 thousand recovered in train, four arrested
पीडीडीयू नगर। पिछले महीने बाड़मेर एक्सप्रेस में आरपीएफ के दो जवानों की हत्या होने और पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद भी ट्रेनों से शराब तस्करी लगातार जारी है। सोमवार की रात सहरसा हमसफर एक्सप्रेस में जीआरपी ने 70 हजार की अंग्रेजी शराब बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे साबित होता है कि पुलिस और रेल प्रशासन तस्करों पर नकेल कसने में नाकाम है।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार जांच की जा रही है। सोमवार की रात बांद्रा से सहरसा जा रही हमसपर एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची तो जांच के दौरान एस-5 कोच में चार तस्करों के पास से चार बैगों में 480 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी राहुल कुमार यादव निवासी ग्राम हीराटोल, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, सन्नी कुमार निवासी ग्राम रघुनाथपुर, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय बिहार, कन्हैया कुमार निवासी ग्राम पथिलाटोल, थाना मुफसिल, बेगूसराय बिहार और गौरव कुमार निवासी ग्राम लतरा, थाना गोपालपुर, भागलपुर, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 70 हजार रुपये है। इसके पहले जीआरपी ने सोमवार को दिन में 7680 रुपये की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed