{"_id":"612a7af88ebc3ea75c652762","slug":"liquor-worth-60-lakhs-recovered-from-truck-going-to-bihar-chandauli-news-vns608513836","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से बिहार जा रही ट्रक से 60 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से बिहार जा रही ट्रक से 60 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
ंदौली। स्वाट टीम व सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में शनिवार को हरियाणा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर स्थित आरती मिल के पास पुलिस टीम ने सूचना पर ट्रक को रोका और जांच की तो उसमें भारी संख्या में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार शराब की कीमत 60 लाख बताई जा रही है। वहीं पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि शराब को बिहार में डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने का सौदा हुआ था। एएसपी दयाराम ने शनिवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
एएसपी ने बताया कि मादक पदार्थों के की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगाई गयी हैं। इसी बीच सदर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पर शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाने की योजना है। इसके बाद क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली पुलिस नरसिंहपुर गांव स्थित आरती मिल के पास हाइवे पर वाहनों के जांच-पड़ताल में जुट गए, तभी एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने वाहन रोका और ट्रक पर लोड सामान से जुड़े दस्तावेज तलब किए तो चालक ने पुलिस को बिल्टी दी, जिसमें सोयाबीन लगा होने का उल्लेख था। इसके बाद पुलिस ने जब ट्रक पर लगी बोरियों को चेक किया तो उसमें धान की भूसी भरी हुई मिली। आशंका होने पर पुलिस ने जब बोरियों की तलाशी ली तो उसमें शराब की कुल 700 पेटी बरामद हुई। बरामद शराब को पुलिस ट्रक समेत थाने ले आई और पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में जुट गयी। इस बाबत तस्कर धर्मवीर ने खुद को हरियाणा प्रांत के कैथल जिला अंतर्गत पाई गांव निवासी बताया। कहा कि वह अंग्रेजी शराब को लोड कर बिहार ले आ रहा था और पुलिस जांच से बचने के लिए उसके मालिक ने उसे यह बिल्टी दी थी। बताया कि इसके लिए उसे वेतन के अतिरिक्त 50 हजार रुपये प्रति चक्कर मिलता था। इसके पूर्व वह राजस्थान, गाजियाबाद व बिहार में शराब तस्करी करते हुए पकड़ा जा चुका है।
चंदौली। बिहार प्रांत में शराब बंदी के बाद इसकी तस्करी व अवैध बिक्री पूरे शराब पर है। तमाम रास्तों से बिहार में शराब को ले जाकर उसे ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। इस बात की पुष्टि शनिवार को पकड़े गए हरियाणा के तस्कर ने की। बताया कि ट्रक पर 60 लाख रुपये की शराब लेकर बिहार सप्लाई करने जा रहा था, जहां उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये में ब्लैक मार्केट में बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस कार्यवाही के कारण यह सफल नहीं हो सकी।