फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth 21 lakh recovered from three vehicles, five arrested

Chandauli News: तीन गाड़ियों से 21 लाख की शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth 21 lakh recovered from three vehicles, five arrested
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस व स्वाॅट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को कोतवाली के सामने नेशनल हाइवे पर लग्जरी कार में शराब भरकर बिहार ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 520.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख बताई जा रही है। उधर, अलीनगर पुलिस ने दो लोगों के पास से 19 लाख रुपये मूल्य का शराब बरामद किया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने आदित्य लांग्हे पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस व स्वॉट सर्विलांस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लग्जरी गाड़ियों में अंग्रेजी शराब लादकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस कोतवाली के सामने हाइवे पर ओवरब्रिज पर वाहनों की जांच शुरू की। इस बीच नेशनल हाइवे पर दोनों गाड़ियां आ गईं। उनको रोकवाकर जांच की गई तो कुल 520.92 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए तीन आरोपियों ने बताया कि वे शराब हरियाणा के सोनीपत से सस्ते दाम पर खरीद कर ला रहे थे और उसे बिहार बेचने ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में पकड़ लिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अलीनगर थाने की पुलिस व स्वाॅट टीम ने भी पचफेड़वा नेशनल हाइवे पर वाहनों की जांच के दौरान एक डीसीएम वाहन से 1341 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख है। पकड़े गए सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शराब के साथ पांच लोग पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों में संजय निवासी ऋषि काॅलोनी, सेक्टर 27, जिला सोनीपत, हरियाणा, रोहन निवासी मंबेवा, जिला झझर, हरियाणा और राजेश निवासी मंबेवा, थाना बेयरी, जिला झझर हरियाणा शामिल हैं। इसी तरह अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों में सचिन सिंह निवासी वार्ड नंबर एक खंडवा थाना सिटी कोतवाली मध्य प्रदेश और मस्कोले वार्ड नंबर एक माताजी की मंदिर के पास गणेशगंज खंडवा मध्य प्रदेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed