फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor consignment recovered at PDDU Junction

पीडीडीयू जंक्शन पर शराब की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 17-41-14

Fri, 01 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Liquor consignment recovered at PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से तस्करी कर ले जाए जा रहे शराब की खेेप बरामद की। इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। बरामद शराब की कीमत 29 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। बृहस्पतिवार को रात लगभग डेढ़ बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर दो व्यक्ति संदिग्ध हाल में दिखे। उनके पास के बैग की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 192 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत 29 हजार पांच सौ रुपये है। दोनों तस्कर रिक्की कुमार सिन्हा निवासी बदलपुरा खगौल पटना और आकाश कुमार निवासी निमतल्ला रोड छोटी खगौल दानापुर पटना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों ने ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार में ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने की बात स्वीकार किया। बरामदगी टीम में एसआई संतोष कुमार ओझा, आरपीएफ एसआई अमरजीत दास, जीआरपी कांस्टेबल अतुल सिंह, राजबहादुर सरोज, सुशील कुमार यादव, महफूज अली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed