फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor, beer and hookah used to spend the looted money

लूट के रुपयों को शराब, बीयर और हुक्का करते थे खर्च

Tue, 03 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor, beer and hookah used to spend the looted money
जिले में ग्राहक सेवा केंद्रों पर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने रविवार की रात घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने 1.95 हजार रुपये बरामद किये। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूटे गये रुपयों को शराब, बीयर और हुक्का जैसे शौक पूरा करते थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने वाराणसी के लंका क्षेत्र में एक बड़े से कमरे में पनाह लेते थे वहां उन्होंने बेहतरीन बार बनाया हुआ था।
विज्ञापन

पिछले कुछ माह से जिले में ग्राहक सेवा केंद्र पर हो रही लूट की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी। एक के बाद एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया था। लूट की घटनाओं को खोलने के लिए पुलिस ने अपने नेटवर्क के दायरे को बढ़ाने शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने पिछले पांच सालों से जिले में सक्रिय अपराधियों की कुंड़ली को खंगालना शुरू किया। इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई लूट के तरीकों को पिछले घटनाओं से मिलाया तो पुलिस के सामने कुछ एक नाम सामने आये। जिसमें गाजीपुर जिले के रहने वाला पीयूष सिंह पुलिस की रडार पर आ गया। पुलिस पीयूष की लोकेशन और उसकी वर्तमान स्थिति को खंगालने में लग गई। इस दौरान सामने आया कि आसपास के जिले में ग्राहक सेवा केंद्रों पर लूट की घटनाएं हुई। रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस पीयूष और उसके साथियों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूट गये रुपयों को शराब, हुक्का और बीयर में खर्च करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed