फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lightning struck the house, nine people of the same family got scorched

Chandauli News: घर पर गिरी बिजली, एक ही परिवार के नौ लोग झुलसे

Fri, 23 Jun 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck the house, nine people of the same family got scorched
शिकारगंज। क्षेत्र के हिनौती दक्षिणी के राजस्व ग्राम मुबारकपुर में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान घर पर बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए। सभी पीड़ितों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। विधायक और चेयरमैन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। विधायक ने प्रशासन को आपदा राहत कोष से परिवार को मुआवजा देने को कहा है। क्षेत्र के हिनौती दक्षिणी के राजस्व ग्राम मुबारकपुर में दोपहर में बारिश के दौरान होरीलाल मल्लाह के घर पर तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इससे घर में मौजूद विमला देवी (58), ज्योति (19), रूबी (17), जानू (13), रतन (11), चंद्रमा (15), मौसम (7) के अलावा वाराणसी के चनुआ सट्टी, छित्तूपुर निवासी उनके नाती विकास (16) और पूजा (19) झुलस गई। घटना के बाद प्रधान प्रतिनिधि मुकेश साहनी ने पीड़ितों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम ज्वाला प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश तिवारी भी पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। विधायक ने सीएमएस डॉ. अजय सिंह गौतम को झुलसे लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed