फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   lightning all night

पूरी रात गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

Thu, 01 Jul 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
lightning all night
पीडीडीयू नगर। पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता 58 प्रतिशत रहा। गर्मी के साथ ही बिजली विभाग की लापरवाही से अनियमित कटौती से लोग परेशान रहे हैं। मंगलवार को पूरी रात रुक रुक कर बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन

सोमवार को पूरी रात नगर की बिजली गुल रही। कभी एबीसी केबल जलने, एबीसी बंच की पीएलसी जल जाने, ट्रासफार्मर जलने की वजह से पूरे नगर के लोग पूरी रात सो नही पाए। मंगलवार को भी दिन भर बिजली की आवाजाही होती रही। नगर के काली महाल, चतुर्भुजपुर, कुढ़कला, अमोघपुर सहित विभिन्न हिस्सों में रात साढ़े नौ बजे बिजली कट गई। रात 12 बिजली बहाल हुई लेकिन फिर से साढ़े 12 बजे नगर के रविनगर, गल्ला मंडी, जीटी रोड सहित अन्य इलाकों की भी बिजली गुल हो गई। लंबे इंतजार के बाद भोर में तीन बिजली बिजली आई। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही लगी रही। इस संबंध में एक्सईएन विद्युत वितरण खंड दो प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली कटौती हुई है। गड़बड़ियों को दूर किया गया है। आपूर्ति सुचारू रहे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। बनौली फीडर से संबद्ध चंदौली खुर्द गांव के बिजली कनेक्शन धारकों का कनेक्शन काटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द कनेक्शन जोड़ा नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पहले गांव का विद्युतीकरण किया गया। घरों में मीटर भी लगा दिया गया, लेकिन मीटर में कनेक्शन आज तक नहीं दिया गया। उपभोक्ताओं को बताया भी नहीं गया कि कहां से कनेक्शन किया गया है। बावजूद इसके विभाग में लगे प्राइवेट कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर लगभग 12 से अधिक घरों का कनेक्शन काट दिया गया है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान मनोज कुमार के नेतृत्व में हंगामा और प्रदर्शन किया ।चेताया कि जल्द कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम, पुरुषोत्तम राम रामजतन राम ,रामसेवक ,राजेंद्र,अनिल ,राजमती, मंगरु रहे।

पीडीडीयू नगर। गोधना में बने मान्यवर कांशी राम शहरी आवास के रहवासी एक सप्ताह से अंधेरे में हैं। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बंद है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है। मुहल्ले के दुुर्गा, अशोक यादव, विक्की, पप्पू जायसवाल, जीरा, अब्बू, बाबू आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed