{"_id":"6165e0d28ebc3eab067604ee","slug":"light-rain-may-occur-on-16-and-17-chandauli-news-vns6168601176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का पूर्वानुमान, 16 व 17 को हो सकती है हल्की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का पूर्वानुमान, 16 व 17 को हो सकती है हल्की वर्षा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 16 और 17 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर चमक व गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा आसमान पर बादल भी छाए रहने के अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 व न्यूनतम 23 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। इसके अलावा मध्यम व सामान्य गति से दक्षिण-पश्चिमी-पूर्वी दिशा की ओर हवाएं चलेंगी। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ.एसपी सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए किसान सरसों, मटर व चना की बोआई कर सकते हैं। वहीं धान की खेती में गंधीबग के नियंत्रण के लिए मेलाथियान पांच प्रतिशत पाउडरका 20 किग्रा प्रति हेक्टेयर के दर से मौसम साफ होने की दशा में छिडकाव करें। चेतावनी दी है कि धान की फसल की सिंचाई बंद कर दें। अच्छे अंकुरण के लिए अगैती आलू की बोआई के लिए उपयुक्त समय है। किसान शीघ्र बोआई कर लें। वहीं बैगन की अच्छी पैदावार व आमदनी के लिए रोपाई भी कर सकते हैं। संवाद
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 969
विज्ञापन
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 969