फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Light drizzle increases cold, fog shade only in evening

हल्की बूंदा बांदी से मौसम ने बदली रंगत, बढ़ी ठंड

Wed, 16 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle increases cold, fog shade only in evening
पीडीडीयू नगर। जिले में मंगलवार को फिर से मौसम ने करवट बदली। दिन भर आसमान में बदल छाए रहे। वहीं दोपहर में हल्की बूंदा बांदी हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई। शाम हाते ही कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन

सोमवार की रात अचानक आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदा बांदी हुई। मंगलवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदा बांदी हुई। शाम चार बजे से कोहरा छाने लगा। इससे तापमान में भी गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले सोमवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पिछले वर्ष 15दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह तथा कृषि मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि अब इस तरह के मौसम बने रहेंगे। इस सप्ताह के अंत में शीतलहर चलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 से 11 डिग्री के मध्य रहेगा। आर्द्रता 78 से 85 प्रतिशत के मध्य रहेगा। पश्चिम दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है। दूसरी तरफ ठंड के बावजूद कहीं अलाव नहीं जलाया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। ठंड और शीतलहरी में किसानों को फसलों ओर पशुओं को ठंड से बचाने की जरूरत है। वरिष्ठ मौसम कृषि वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि जिन किसानों ने आलू की बुआई की है। वे आलू के पौधों की ऊंचाई यदि 15-22 सेमी हो गई तो उनमें मिट्टी चढ़ाने का कार्य करें। अथवा बुवाई के 30-35 दिन बाद मिट्टी चढ़ाई का कार्य करें। वहीं चना की खेती करने वाले किसान फसल जब 15-20 सेमी की ऊंचाई की हो गई अथवा बुआई क 35-40 दिन की होने पर खुटाई अवश्य करें। फूलगोभी के किसान बारिश और बीमारियों से बचाव के लिए सिक्सर (मेंकोजेब+इमिडाक्लोरपिड ) एक मिली को प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव करें। पशुओं को ठंड से बचाए रखे, हरे चारे के साथ सुखा भूसा मिला कर खाने को दें तथा ताजा पानी पीने को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed