फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   License of nine fertilizer shops suspended

Chandauli News: खाद की नौ दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
License of nine fertilizer shops suspended
चंदौली। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को उप कृषि निदेशक जनार्दन प्रसाद और जिला कृषि अधिकारी राजेश राय की संयुक्त टीम ने जिले में खाद की दुकानों की जांच की। इसकी खबर मिलने पर कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। इस दौरान टीम ने खाद की नौ दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। कृषि विभाग की टीम ने 12 दुकानों से खाद के नमूने लिए। चकिया में तीन दुकानें बंद मिलने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही सकलडीहा ब्लॉक स्थित श्रीराम उर्वरक केंद्र, अंशिका एग्री, नसीम उर्वरक, ग्रीन एग्रो, ईश्वर खाद बीज भंडार के दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं, बरहनी ब्लाॅक के पई गांव में किसान खाद डिपो को भी निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि सभी दुकानदार भौतिक स्टॉक के साथ स्टॉक रजिस्टर का मिलान कर सरकारी दर पर ही खाद बेचें। टीम में डॉ. पूजा त्रिपाठी, रमेश सिंह यादव, चंदन सिंह, बीएन सिंह, अखिलेश पांडेय, अभिषेक यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed