फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Libraries to be built soon in 27 villages of Sakaldiha block.

Chandauli News: सकलडीहा ब्लाॅक के 27 गांवों में जल्द बनेगी लाइब्रेरी

Sat, 20 Jun 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Libraries to be built soon in 27 villages of Sakaldiha block.
स्थानीय विकास खंड के 27 गांवों के युवाओं को प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी के लिए जल्द ही लाइब्रेरी की साैगात मिलेगी। पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी में कुर्सी व टेबल के साथ 257 प्रकार की किताबें और वाईफाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर लाइब्रेरी शुरू कराने का निर्देश दिया। बताया कि विकास खंड के 15 गांवों को मॉडल पंचायत भवन के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, धरहरा और फरसंड-मोहनपुर को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड के 27 गांवों के पंचायत भवन में लाइब्रेरी की सुविधा शुरू कराई जाएगी। यहां युवा सिविल, बैंकिंग, पुलिस, लोक सेवा चयन आयोग, सेना भर्ती, रेलवे सहित अन्य प्रायोगिक परीक्षा की कुल 257 प्रकार की किताब लाइब्रेरी में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पढ़ने वाले युवाओं को बैठने के लिए कुर्सी-मेज के साथ ऑनलाइन वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि गांव के पंचायत भवन को मॉडल पंचायत भवन के रूप में विकसित करने की कवायद के तहत प्रथम चरण में 27 गांवों में लाइब्रेरी की सुविधा सोमवार से शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed