फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Level two trauma center will be built in Mahewa

Chandauli News: महेवा में बनेगा लेवल दो ट्रामा सेंटर

Tue, 29 Aug 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Level two trauma center will be built in Mahewa
नियामताबाद। महेवा में बनने वाला ट्रामा सेंटर देश का एकमात्र लेवल दो ट्रामा सेंटर होगा। जो 16 करोड़ 39 लाख की लागत से बनेगा। इसमें उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। उक्त बातें क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को महेवा ट्रामा सेंटर परिसर में उच्चीकरण के शिलान्यास समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के विपक्षी नेता सिर्फ भाजपा के कामों के साथ फोटो खींच कर उसे दिखाते हैं। जबकि अपनी सरकार के कार्यकाल के किसी भी काम की फोटो वे नहीं दिखा पाते हैं। क्योंकि ऐसे नेताओं ने सिर्फ जनता को बरगलाया है। कहा कि महेवा ट्रामा सेंटर में उच्चीकरण व इसके संचालन को लेकर देर हुई है। क्योंकि पहले इसका संचालन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से होना निश्चित था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उक्त निर्णय को वापस लेना पड़ा। कहा कि सैयदराजा में बनने वाले बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज की देखरेख में अब उक्त ट्रामा सेंटर का संचालन होगा। मेडिकल कॉलेज व ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन एक ही साथ किया जाएगा। कहा कि ट्रामा सेंटर में कुल 20 बेड होंगे। जिनमें 10 बेड आईसीयू व 10 बेड का जनरल वार्ड होगा। इसके अलावा दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर व एक माइनर ऑपरेशन थिएटर रहेगा। ट्रामा सेंटर के हर बेड पर मेडिकल गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ सीटी स्कैन, एक्स-रे ब्लड बैंक आदि की भी सुविधा मिलेगी। इसमें हर समय चार चिकित्साधिकारी तैनात रहेंगे। ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों व कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर भी बनेगा। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी। विपक्षी दलों के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अपने परिवार व कुनबे को बचाने के लिए चिंतित है। उनसे देश से कोई लेना देना नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। कहा कि इस समय देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2027 तक यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। इसके लिए लगातार सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर सांसद पकौड़ी कोल, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ वाईके राय, जिला प्रभारी मीना चौबे, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष शमसेर सिंह, राजकिशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, हरिवंश उपाध्याय, जितेंद्र पाण्डेय, उमाशंकर सिंह, शम्भूनाथ यादव, शिवशंकर पटेल राजू कुमार, महेंद्र बिन्द माही,किरण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





इनसेट:

शीघ्र शुरू होगा न्यायालय भवन का निर्माण

नियामताबाद। न्यायालय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं के धरने पर उन्होंने कहा कि जनपद न्यायालय निर्माण के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अनुमति मिल गई है। प्रदेश में कुल दस जिलों में न्यायालय निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से धन आवंटन कर दिया गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद जिले में शीघ्र ही न्यायालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
मार्च 2024 तक तैयार हो जाएगा ट्रामा सेंटर

ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था और ठेकेदार का चयन कर लिया गया है। काम का ठेका वरुण गुप्ता एंड कंपनी नई दिल्ली को दिया गया है। काम कराने की जिम्मेदारी लेने वाली फर्म ने इस प्रोजेक्ट को मार्च 2024 तक बनाने की जिम्मेदारी ली है।यह लेवल 2 का ट्रामा सेंटर होगा कि ट्रॉमा सेंटर में अलग से स्टाफ रखा जाएगा। यहां पर सर्जन, एनेस्थेटिक, ऑर्थोपेडिक सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य चिकित्सकों की तैनाती होगी। इसके अलावा यहां पर पर्याप्त संख्या में स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यों को करने वाले कर्मचारियों को रखा जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed