{"_id":"603669608ebc3ee93a18a71b","slug":"letter-written-to-pm-modi-to-protest-against-the-increased-prices-of-petrol-and-diesel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर नहीं थम रहा विरोध, चंदौली में पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर नहीं थम रहा विरोध, चंदौली में पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र
Wed, 24 Feb 2021 08:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 24 Feb 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
पत्र भेजते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के चंदौली के जिला प्रवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों से एक्साइज ड्यूटी और वैट आदि कम करने की मांग की। कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतें कम नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर से सटे गोधना बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर खून से चिट्ठी लिखते हुए संतोष पाठक ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ चुके हैं। पेट्रोल डीजल पर केंद्र सरकार 33 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी और प्रदेश सरकार लगभग 19 प्रतिशत वैट टैक्स ले रही है।
विज्ञापन
खून से लिखा गया पत्र
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह देश में पेट्रोलियम पदार्थों पर दोनों सरकारें 63 रुपये टैक्स के रूप में ले रही हैं। यदि इसे कम कर दिया जाए तो कीमतें कम हो जाएगी। कहा कि मूल्यों में बढ़ोतरी से किसान, छात्र सभी परेशान हैं। इस अवसर पर डॉ. दयाराम, प्रवीण चौबे,ओमप्रकाश भारती, डॉ. विजय कुमार रहे।