फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leopard attack on two people old man and woman injured in chandauli

चंदौली में दहशत: तेंदुआ ने हमला कर दो को किया घायल, बुजुर्ग की उंगली और महिला का मुंह-हाथ नोचा

Sat, 09 Oct 2021 12:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Oct 2021 12:17 PM IST
सार

चकिया के संयुक्त अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। घटना से चकिया थाना क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। दो महीने पहले भी एक तेंदुआ नजर आया था।

विज्ञापन
Leopard attack on two people old man and woman injured in chandauli
तेंदुए के हमले से घायल बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपे के चंदौली  जिले में मगरमच्छ के बाद अब तेंदुआ ने दहशत पैदा कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के जंगल में शुक्रवार  शाम तेंदुआ ने हमला कर बुजुर्ग सहित दो लोगों को जख्मी कर दिया। घटना के समय वृद्ध गेहूं पिसाकर घर लौट रहे थे, जबकि महिला बकरी चरा रही थी।

विज्ञापन


घटना में महिला का मुंह व हाथ और वृद्ध की उंगली को तेंदुओ नोच ले गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने वृद्ध की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दाउदपुर गांव निवासी सरयू वनवासी(70) शुक्रवार की शाम गेहूं पिसाकर जंगल के रास्ते घर लौट रहे थे। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। सरयू ने डटकर तेंदुआ का सामना किया और उसे भगा दिया। लेकिन तेंदुआ ने उनके एक हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। हाथ की दो उंगलियों को वह खा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए का आना आश्चर्य से कम नहीं
इसके बाद तेदुंआ जंगल में बकरी चरा रही कलावती (50) पर झपटा, और उनका मुंह और हाथ नोंच ले गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास करने पर तेंदुआ का पता नहीं चला। दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अभ्यारण्य होने के बावजूद इस क्षेत्र में तेंदुए का आना आश्चर्य से कम नहीं है।

दो महीने पहले राजदरी में विचरण करते दिखा था तेंदुआ

चकिया के जलप्रपात राजदरी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर दो महीने पहले तेंदुआ दिखा था। वहां से गुजर रहे एक पर्यटक ने इसका वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा। इसके बाद जिलाधिकारी संजीव सिंह ने लोगों से उस जंगल में न जाने की अपील की थी।

वन विभाग ने तेंदुए के रेस्क्यू के लिए कई दिन तक प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। वहीं वन अधिकारियों का कहना है कि नौगढ़ के जंगलों में तेंदुओं का कुनबा रह रहा है। लोगों को इससे बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed