{"_id":"6a0a1c616b00fa7b5a00f903","slug":"legend-t20-pca-became-the-champion-by-defeating-purvanchal-sports-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148619-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजेंड टी-20 : पूर्वांचल स्पोर्ट्स को हराकर पीसीए बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीजेंड टी-20 : पूर्वांचल स्पोर्ट्स को हराकर पीसीए बना चैंपियन
विज्ञापन
स्थानीय बीपी स्कूल के मैदान पर आयोजित लीजेंड टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पीसीए रामनगर ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीए रामनगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाई। टीम की ओर से इशू ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए।
वहीं लक्ष्मण ने भी 56 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की शानदार पारी खेली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाज राजीव ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान विभाष ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम संघर्ष करती नजर आई।
टीम की ओर से वीरेंद्र प्रताप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद इनामुद्दीन ने 22 रन तथा राजीव ने 14 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
पीसीए रामनगर की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले शमशेर को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग गणेश और शिवम ने की।
मुख्य अतिथि उरूज़ हैदर एवं आले अब्बास ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक शौजब हुसैन ने किया।