फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Left parties protest against inflation

महंगाई के खिलाफ वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jul 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Left parties protest against inflation
चंदौली। भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), फारवर्ड ब्लाक तथा आरएसपी समेत तमाम वामपंथी पार्टियों ने बुधवार को महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर खंड विकास कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही केंद्र की सरकार को अडानी-अंबानी की सरकार करार दिया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की गई। समापन से पहले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि किसान हितों में केंद्र सरकार कृषि विधेयक-2020 को वापस ले। इसके अलावा एमएसपी को सरकारी खरीद की गारंटी का कानून बनाएं। सभी गरीब परिवार को 10 हजार रुपये प्रतिमाह राहत भत्ता दिया जाय। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार महंगाई कम करने के नाम पर आई और आज लगातार डीजल पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों और अत्यावश्यक खाद्य सामग्री की बढ़ रही कीमतों ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है। कोरोना महामारी से लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों पर यह महंगाई दो तरफा हमला कर रही है। रामअचल यादव ने कहा कि शासक वर्ग की मुख्य विपक्षी पार्टियां केवल चुनाव लड़ने हराने जिताने में लगी हुई हैं उनसे भी जनता के सवालों से कोई मतलब नहीं रह गया है। आने वाले दिनों में लाल झंडा एकजुट होकर गांव-गांव अभियान चलाकर जनता के जीवन से जुड़े हुए सवालों पर बड़े दायरे का आंदोलन तेज करेगा और चुनाव की राजनीति में भी अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर श्रवण मौर्य, परमानंद मौर्य, रामप्यारे यादव, रमेश राय, शशिकांत सिंह, अनिल यादव, गुलाब चंद शामिल रहे। अध्यक्षता रामनिवास पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed