फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Left home due to wife's separation, returned after 35 years in chandauli

चंदौली: पत्नी के वियोग में त्याग दिया था घर, 35 वर्ष बाद साधु वेश में वापस पहुंचा तो जुटी लोगों की भीड़

Wed, 08 Dec 2021 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Dec 2021 01:03 AM IST
सार

वर्षों बाद साधु वेश में आए रिश्तेदार की बात सुनकर लोग मिलने पहुंच गए। देखते ही देखते नदी के तट पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी रिश्तेदार साधु को अपने घर चलने को कहने लगे लेकिन साधु ने किसी के साथ जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Left home due to wife's separation, returned after 35 years in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंदौली में चहनियां क्षेत्र के धानापुर पगही निवासी एक व्यक्ति 35 वर्ष बाद अचानक टांडा कला गंगा घाट पर साधु वेश में पहुंच गया। पत्नी के देहांत के बाद वियोग में उसने घर त्याग दिया था। उसे देखने के लिए परिवार वालों के साथ लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार वालों ने साधु से अपने घर चलने को कहा लेकिन साधु ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उसने कहा कि अब उसका जीवन ईश्वर का हो चुका है। पूरी जिंदगी अब पूजा पाठ में गुजारेगा। इसको लेकर इलाके में चर्चा रही। टांडाकला घाट पर मंगलवार की सुबह सजा धजा एक नाव आकर रुकी। इस पर सवार वृद्ध साधु नित्यक्रिया के बाद पूजा पाठ करने लगा। उसी समय गांव के कुछ लोग अच्छी  साज सज्जा देखकर नौका के पास पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने साधु से बातचीत शुरू की। बातचीत में पता चला कि साधु धानापुर निवासी पगही गांव का रहने वाला है। वह 35 वर्ष पहले पत्नी के देहांत के बाद उसके वियोग में घर परिवार छोड़ कर  चला गया था। उसने जल बिहार करते हुए देश के कोने-कोने में जाकर तीर्थ यात्रा की है। साधु के बहन की शादी टांडा कला गांव में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के बेटे को पता चला कि उसका मामा आया हुआ तो वह भी मिलने पहुंचा। उसने अपने ननिहाल में मामा एवं मामी को यह बात बताई। वर्षों बाद साधु वेश में आए रिश्तेदार की बात सुनकर लोग गदगद हो गए और  मिलने पहुंच गए। देखते ही देखते नदी के तट पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी रिश्तेदार साधु को अपने घर चलने को कहने लगे लेकिन साधु ने किसी के साथ जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed