फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   LBS degree college student union election notification released

एलबीएस डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

Fri, 05 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
LBS degree college student union election notification released
पीडीडीयू स्थित एलबीएस डिग्री कॉलेज में चुनाव की तिथि घोषित होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को कालेज प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी के अनुसार आठ मार्च को नामांकन होगा और 17 मार्च को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इधर, अधिसूचना जारी होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव की तिथि घोषित होने पर छात्र नेताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने के लिए कालेज गेट के बाहर छात्रों ने पांच दिनों तक अनशन किया था। जिसके चलते बुधवार को कालेज प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते हुए इस बाबत एक नोटिस सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी। चुनाव अधिकारी विवेक कुमार सिंह के अनुसार सात मार्च को दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन फार्मों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद आठ मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। नामांकन के बाद उसी दिन अनंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नौ मार्च को दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही अवैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। दस मार्च को दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 17 मार्च को सुबह आठ बजे से दो बजे तक महाविद्यालय में मतदान की प्रक्रिया चलेगी। उसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा और मतगणना समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। आठ मार्च को नामांकन और 17 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए सभी प्रत्याशियों को पुस्तकालय से प्रमाणित परिचय पत्र की मूल प्रति व शुल्क जमा की रसीद प्रस्तुत करना होगा। इसके बिना नामांकन पत्र नहीं दिया जाएगा। विवेेक कुमार सिंह, चुनाव अधिकारी, एलबीएस पीजी कालेज, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed