Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lawyers submitted a memorandum seeking solutions to problems.

Chandauli News: समस्याओं के समाधान के लिए वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 04 Nov 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lawyers submitted a memorandum seeking solutions to problems.
सकलडीहा। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम आकांक्षा सिंह को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। एसडीएम ने विभागीय समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धारा 38/2 से संबंधित पत्रावलियों में रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है। आईजीआरएस, तहसील दिवस और सामान्य प्रार्थना पत्रों पर रिपोर्ट लगने के बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। कई मामलों में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा खतौनी संशोधन के लिए आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिवक्ताओं का आरोप था कि न्यायालय में धारा 38/2, नक्शा संशोधन सहित अन्य मामलों की पत्रावलियां भी गायब हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील के लेखपालों और कानूनगो की कथित मिलीभगत से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से एक ही क्षेत्र में लेखपालों की तैनाती रहने से भी निस्तारण प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की मांग की। इस दौरान पंकज सिंह, नितिन तिवारी, रामराज यादव, सुभाष सिंह, दीपक मौर्य, साबिर अली, राजेश, अंगद कुशवाहा, मनोज पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed