Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lawyers express outrage over advocate's death, demand an investigation

Chandauli News: अधिवक्ता की मौत पर वकीलों में नाराजगी, जांच की मांग

Tue, 03 Nov 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyers express outrage over advocate's death, demand an investigation
नियामताबाद। अधिवक्ता निखिलेश चंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के सदस्यों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार को बार सभागार में हुई आपात बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए हत्या की आशंका के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विरोध में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। चंदौली के शाहबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अधिवक्ता निखिलेश चंद्र का शव बिछिया स्थित विकास भवन के सामने हाईवे पर मिला था।
परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और सभी पहलुओं की जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे हुई बैठक में मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed