{"_id":"c03260c6125ca14cfe75359e3ec8c531","slug":"laughs-in-the-play-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक से किया सबको लोटपोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक से किया सबको लोटपोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ कान्वेंट स्कूल अलीनगर के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेरी। छात्र छात्राओं ने गीत,
नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से अभिभावकों को मोहित किया।
बच्चों की प्रस्तुति हास्य नाटक अतिथि तुम कब जाओगे ने लोगों को लोट पोट कर दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत सदस्य सूर्यमूनी तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। छात्रों ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की।
छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत के बाद सामुहिक नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोहा। विशेष कर नन्हें मुन्नों की छोटी सी आशा गीत पर नृत्य प्रस्तुति और फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी गीत पर आकर्षक नृत्य देख कर दर्शक अभिभूत हुए। गीत, गजल, कौव्वाली, नाटकों के माध्यम से छात्रों ने पूरे भारत की झांकी एक ही जगह पर प्रस्तुत की। बाद में वर्ष में अच्छे कार्य करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर मुकेश कुमार, राजेश तिवारी, विजय पांडेय, चंद्रप्रकाश तिवारी, शालिनी शर्मा, श्वेता प्रजापति, रेनु कुमारी आदि रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य उर्मिला तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक संतोष तिवारी ने किया।