{"_id":"642869a0c8bdd6db1c0fd709","slug":"lathi-charge-on-provocative-remarks-chandauli-news-c-20-1-133443-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भड़काऊ टिप्पणी पर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भड़काऊ टिप्पणी पर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
रामनवमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को को निकली रामजानकी शोभायात्रा पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने पर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। छह लोग घायल हो गए और 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कस्बे में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से बृहस्पतिवार को रामजानकी शोभायात्रा निकाली गई। इस पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मारपीट की नौबत पैदा हो गई। दोनों गुटों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। दिलीप गुप्ता (22), निब्बुल केसरी (55), तेेतरा देवी (85), साहब जान (22), अमीर हम्जा (40), अरमान (23) घायल हो गए। घायलों का शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के कारण मारपीट की नौबत आई। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर आठ लोगों और टिप्पणी करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के कारण मारपीट की नौबत आई। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर आठ लोगों और टिप्पणी करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन