फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Last year's 60 percent plants dry, then plan to plant 49 lakh saplings

पिछले वर्ष के 60 फीसदी पौधे सूखे, फिर 49 लाख पौधे लगाने की योजना

Fri, 04 Jun 2021 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Last year's 60 percent plants dry, then plan to plant 49 lakh saplings
चंदौली। शासन की ओर अभियान चलाकर प्रत्येक वर्ष जिले में लाखों पौधे लगाए जाते है। पिछले वर्ष भी 41.76 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। जिसे 25 विभागों की सहभागिता से पूरा कराने का दावा किया गया। लेकिन पौधे लगाने के बाद विभागीय लापरवाही और उदासीनता के चलते लगभग 60 फीसदी पौधे सूख गए या पशुओं का निवाला बन गए। वहीं इस बार फिर 49.13 लाख पौधे लगाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जिले में पिछले वर्ष एक जुलाई से शुरू हुए पौधरोपण महोत्सव के तहत 41.76 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसमें 25.11 लाख पौधे का रोपण वन विभाग की ओर से वन भूमि में कराया गया। शेष पौधों का रोपण जिला प्रशासन, शिक्षा, जिला पंचायत, नगर निकाय, ग्राम पंचायत सहित अन्य विभागों ने किया। पौधरोपण के लिए पौधों की आपूर्ति वन विभाग की 26 नर्सरियों से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed