फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Last night, waiting for electricity

बिजली के इंतजार में बीती रात

Mon, 01 Aug 2016 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 01 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Last night, waiting for electricity
विद्युत कटौती की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।
छत्तीस घंटे बाद शुक्रवार की देर रात आई बिजली शनिवार की आधी रात फिर गुल हो गई। इससे चंदासी उपकेंद्र से जुड़ी करीब ढाई लाख की आबादी वाले इलाके में अंधेरा छा गया। लोग रात भर बिजली का इंतजार ही करते रह गए। रविवार की दोपहर करीब बारह बजे आपूर्ति चालू होने से लोगों को राहत मिली। इस बीच पूर्व सांसद रामकिशुन ने आपूर्ति शुरू न होने पर धरने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

 शनिवार की आधी रात चंदासी और साहूपुरी के बीच फाल्ट आने से चंदासी उपकेंद्र के चार नंबर फीडर से सप्लाई बाधित हो गई। जानकारी होते ही कर्मचारी उपकेंद्र पहुंचे और रात एक बजे दोबारा चालू होते लाइन ट्रिप कर गई। साथ ही दो नंबर फीडर की आपूर्ति भी बाधित हो गई। कुछ ही देर में सभी फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। रात इस इंतजार में बीत गई कि शायद अब बिजली आ जाए। सुबह होते ही क्षेत्रीय लोग पूर्व सांसद रामकिशुन के साथ करीब दस बजे साहूपुरी उपकेंद्र पर पहुंचे। सांसद ने अधिशासी अभियंता एके रघुवंशी को चेताया कि अगर शीघ्र ही आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो धरने पर बैठ जाएंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत ऐश्वर्य कुमार रघुवंशी ने बताया कि आधी रात को चंदासी और साहूपुरी के बीच कहीं खराबी आ गई थी जिससे आपूर्ति बाधित हुई। सुबह गड़बड़ी को दूर करके करीब बारह बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed