फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Last Monday, the influx of pilgrims

अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता

Wed, 17 Aug 2016 01:49 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 17 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Last Monday, the influx of pilgrims
दर्शन करने के लिए जाते लोग
सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में आस्थावानों का सैलाब उमड़ा। मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक का भी सिलसिला भी दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

 नगर  के कैलाशपुरी, रविनगर, जीटी  रोड स्थित शक्ति  शिव मंदिर, एलबीएस कटरा स्थित  संकट हरण दरबार, शाहकुटी,  काली महाल,  चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी,  मानसनगर, डीजल कालोनी सहित अन्य  शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। यहां सुबह से ही  लोगों की भीड़ उमड़ी। हर हर  महादेव की  गूंज से इलाका गुंजायमान हो गया। आखिरी सोमवार की वजह से अलग ही उत्साह दिखा। भक्तों ने  भगवान शिव पर बेलपत्र, भांग, धतूरा,  आक की माला  चढ़ाई और फल का भोग लगाया। कुछ लोगों ने घरों में भी रुद्राभिषेक कराया।  शाम के वक्त मंदिरों पर  भजन कीर्तन का आयोजन किया  गया। यहां देर रात तक भजन कीर्तन पर भक्त झूमते रहे। इस दौरान मंदिरों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।  चंदौली जिला मुख्यालय  स्थित मां  काली  मंदिर, महावीर मंदिर,  श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर, कोट  स्थित शिव  मंदिर  सहित ग्रामीण अंचलों  में स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी  रही।
विज्ञापन

जागेश्वरनाथ धाम में कतार :
शिकारगंज      (ब्यूरो)। क्षेत्र के बाबा जागेश्वरनाथ धाम में सुबह भक्तों की कतार लगी। सुबह आरती के बाद गर्भगृह का द्वार खुलते ही   भक्तों  ने जयकारे लगाए और कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस   दौरान  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed