फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Last farewell given to military personnel with respect

Chandauli News: सम्मान के साथ सैन्य कर्मी को दी अंतिम विदाई

Mon, 19 Aug 2024 06:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Last farewell given to military personnel with respect
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सैन्य कर्मी मनीष कुमार सिंह की शुक्रवार की रात नई दिल्ली स्थित आरएंडआर आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहन से रविवार को गांव पहुंचा। यहां सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सैन्य कर्मी को अंतिम विदाई दी। टांडाकला में गंगा तट पर उनका दाह संस्कार किया गया। इकलौते पुत्र साजन सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


सोनबरसा गांव निवासी शमसेर सिंह के दो पुत्रों में बड़े मनीष कुमार सिंह वर्ष 2004 में जाट रेजिमेंट में क्लर्क के पद पर चयनित होकर देश की सेवा कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें नई दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भारत माता की जय, मनीष सिंह अमर रहे के नारे लगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed