फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Landless families will get cluster housing

Chandauli News: भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कलस्टर आवास

Thu, 07 May 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Landless families will get cluster housing
मझगावां ग्राम पंचायत में बुधवार को कंपोजिट विद्यालय नई बस्ती मझगावां भूमि प्रबंधक समिति की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विकास मित्तल ने की। इस बैठक में भूमिहीन परिवारों को अस्थायी आवासीय पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू की गई। बैठक में 108 भूमिहीन परिवारों को पट्टा देने का प्रस्ताव रखा गया, जिनमें से 103 नामों पर विचार किया गया। शेष पात्र व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया राजस्व स्नेहिता 2006 के प्रावधानों के तहत पूरी की जा रही है। पट्टा आवंटन के बाद लाभार्थियों को जीरो पावर्टी क्लस्टर आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान बनाकर मिलेगा। साथ ही उन्हें पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास मिलने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। एसडीएम विकास मित्तल ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शेष पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी विकास कुमार, नायब तहसीलदार प्रभु नारायण, एडीओ ग्राम विकास अनिल कुमार सिंह एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह लेखपाल मनीष सिंह ग्राम प्रधान ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed