फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Land measurement starts for NDRF training center

नडीआरएफ के ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन की पैमाइश शुरू

Sun, 14 Feb 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Land measurement starts for NDRF training center
पड़ाव। साहूपुरी में बनने वाले एनडीआरएफ के ट्रेनिंग सेंटर के लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद जमीन की पैमाइश का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। तहसीलदार के साथ पहुंचे राजस्वकर्मियों ने जमीन की पैमाइश की।
विज्ञापन

साहुपुरी में बंद चल रही फैक्ट्री की जमीन पर शासन की ओर से एनडीआरएफ का ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए 55 बीघा जमीन की रजिस्ट्री हुई है। इसके बाद जमीन बटालियन के सौंप दी गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों जमीन की नपाई का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने वाली जमीन पर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कराया गया था। फैक्ट्री बंद होने के बाद भी दर्जनों कर्मियों का परिवार इसी कालोनी में निवास करता चला आ रहा है। ये लोग किसी भी कीमत पर लेबर कालोनी में बने आवासों को खाली नहीं करने के मूड में है। इसके लिए वे धरना-प्रदर्शन करने के साथ कोर्ट में याचिका भी दायर कर चुके हैं। जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे तहसीलदार आनंद कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्य शुरू किया गया है। पैमाइश पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। पैमाइश करने वाले राजस्वकर्मियों में कानूनगो मनीष सिंह, लेखपाल सलमान खान, शमशेर यादव, आशीष मौर्य, चंदन राम, शशि श्रीवास्तव, इंदु प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed