फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Land marked for cyber police station, waiting for permission

Chandauli News: साइबर थाने के लिए जमीन चिह्नित, अनुमति का इंतजार

Mon, 29 Jul 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Land marked for cyber police station, waiting for permission
पीडीडीयू नगर। जिले में साइबर थाने के निर्माण के लिए पुलिस विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। इसके लिए ढाई महीने पहले उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने इस्टीमेट बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा था। अब शासन से मंजूरी और बजट का इंतजार किया जा रहा है। साइबर थाना बनने से साइबर अपराध रोकने में पुलिस को सहूलियत होगी।बदलती तकनीक के साथ क्राइम का तरीका भी बदला है। साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के खातों से रुपये उड़ाने, फर्जी आईडी बनाकर लोगों को परेशान के अलावा तकनीक के जरिये कई तरह के अपराध हो रहे हैं। अपराध करने में उम्दा तकनीक का इस्तेमाल करने से शातिर अपराधियों पकड़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जिले में साइबर थाने की जरूरत को देखते हुए 3.39 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। साइबर थाने के लिए अलीनगर थाने के पीछे 1280 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। जमीन का मृदा परीक्षण भी हो चुका है। अब शासन की स्वीकृति और बजट जारी होने का इंतजार है। साइबर थाने में फोर्स, गाड़ी, कंप्यूटर और सर्विलांस की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed