फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Land confiscated for not paying outstanding electricity bill

Chandauli News: बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर जमीन कुर्क

Wed, 23 Jul 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Land confiscated for not paying outstanding electricity bill
सकलडीहा। महुरा गांव निवासी बिजली बिल के बकायेदार द्वारा आठ लाख रुपये से ज्यादा बकाया नहीं जमा करने पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने उनकी जमीन कुर्क कर ली। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कुर्क जमीन को एक महीने बाद नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव निवासी विजय बहादुर पर बिजली बिल का आठ लाख 51 हजार 289 रुपये व अन्य बकाया होने पर आरसी जारी किया गया था। नोटिस और बाद में वारंट जारी होने पर बकायेदार गायब हो गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि इस पर बकायेदार की तीन आराजी नंबर की जमीन के वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया। कुर्क जमीन को एक महीने बाद नीलाम किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जमीन कुर्क करने वाली टीम में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार, रोहित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed