फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lal Bahadur has helped in the treatment of 460 TB patients

Chandauli News: टीबी के 460 मरीजों का इलाज कराने में मदद कर चुके हैं लालबहादुर

Sun, 23 Apr 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lal Bahadur has helped in the treatment of 460 TB patients
अपनी बेटी के भी क्षय रोग से पीड़ित होने के दौरान आर्थिक तंगी और सामाजिक उपेक्षा के दंश ने लाल बहादुर को संकल्प से भर दिया। उन्होंने ठान लिया कि टीबी मरीजों के उपचार में मदद करेंगे। वर्ष 2006 से अब तक वह 460 टीबी मरीजों की मदद कर चुके हैं। उनकी लगन को देखते हुए क्षय रोग विभाग ने उन्हें जनवरी में बलगम ट्रांसपोर्टर की जिम्मेदारी सौंपी।बलगम ट्रांसपोर्टर के रूप में लाल बहादुर लोगों से अपने अनुभव साझा करते हैं। टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करते हैं। क्षय रोगियों को इलाज के लिए प्रेरित करते हैं। सदर बबुरी ब्लॉक के नगई गांव निवासी लाल बहादुर (55)ने बताया कि उनको मई 1984 में टीबी हुई थी। लगातार 9 महीने तक इलाज करके वे स्वस्थ हो गए। वर्ष 2000 में बेटी को टीबी हो गई। लगातार 7 माह तक दवा दिलाकर बेटी को स्वस्थ किया। हमें और हमारी बेटी को टीबी होने से इस बात जानकारी हो गयी कि यह एक संक्रामक बीमारी है। टीबी की दवा सेवन अवधि पूर्ण होने तक करना चाहिए। सफाई और पौष्टिक आहार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में आने के बाद इस रोग से ग्रसित व्यक्ति को नियमित दवा मिलेगी और लगातार उसे इलाज के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed