फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lakhs stolen from subedar's house

Chandauli News: सूबेदार के घर से लाखों की चोरी

Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from subedar's house
पडाव। मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट स्थित पुुरानी बस्ती में सड़क किनारे स्थित सेना में सूबेदार के पद पर तैनात शिवशरण सिंह के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। पीड़ित ने बताया कि आलमारी तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये के गहने समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुटी है। साहूपुरी रोड स्थित चौरहट गांव स्थित पुरानी बस्ती में शिव शरण सिंह का मकान है। वे सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। 14 जून को उनकी पत्नी लक्ष्मी पटेल अपने बच्चों को लेकर नींबूपुर गांव गईं थी। 18 जून को उनका बड़ा बेटा प्रियांशु पटेल अपने मामा के साथ घर आया और कुछ देर बाद वहां सभी दरवाजे बंद कर लौट गया। बृहस्पतिवार की सुबह प्रियांशु शादी समारोह में शामिल होने जाने के लिए कपड़े लेने घर पहुंचा तो वहां बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गये। उसने परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची लक्ष्मी पटेल ने बताया कि आलमारी में रखी सोने की चार अंगूठी, दो चेन, मांग टीका, नथिया, कान का झाला, चांदी की पांच जोड़ी पायल, करधनी समेत अन्य कीमती सामान गायब है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। लोगों के अनुसार छह माह में क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं चौकी इंजार्च दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed