फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laborer dies after being hit by tractor

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by tractor
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर अमोघपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से गुवास निवासी राजेंद्र भारती गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के गुवास गांव निवासी राजेंद्र भारती उर्फ गुड्डू राम (38) सोमवार की देर शाम पीडीडीयू नगर से मजदूरी करके घर लौट रहा था। अमोघपुर गांव के पास वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने उसे रेमा मोड़ स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मधु देवी, पुत्री पूर्णिमा, मुस्कान का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed