फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laborer beaten to death for not playing gambling

जुआ न खेलने पर मजदूर की पिटाई, मौत

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Laborer beaten to death for not playing gambling
नियामताबाद। अलीनगर थाना के नियामताबाद गांव में जुआ न खेलने पर तीन लोगों ने मजदूर की पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घायल मजदूर की सोमवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

नियामताबाद गांव निवासी रमेश राम (40) मजदूरी कर पत्नी और बच्चों का पेट पालता था। आरोप है कि रविवार की दोपहर में गांव के ही तीन लोगों ने उसे खेत में बुलाया। यहां तीनों ने रमेश राम को साथ में जुआ खेलने को कहा। रमेश ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इस पर तीनों ने रमेश राम की पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर रमेश अपने घर भाग गया। हमलावर इसके बाद भी शांत नहीं हुए और उसके घर पहुंच कर भी पिटाई की। शोर सुनकर जब तक लोग जुटते हमलावर भाग गए। घटना से परिवार वाले डर गए और घायल रमेश को लेकर उसकी पत्नी प्रेमा बबुरी स्थित अपने मायके चली गई। सोमवार की शाम मायके वालों के साथ अलीनगर थाने में पहुंच कर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने रमेश को मेडिकल जांच के लिए पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय देर शाम रास्ते में ही रमेश की मौत हो गई। रमेश की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं तहरीर के आधार पर नियामताबाद निवासी प्रभु राम, पप्पू और फग्गी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जुआ खेलने के विवाद में मारपीट हुई है। मृतक रमेश की पत्नी प्रेमा की तहरीर पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। एक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नियामताबाद। स्थानीय गांव निवासी रमेश राम अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार वालों में कोहराम की स्थिति है। रमेश की पत्नी प्रेमा देवी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं पुत्र मंगरु, भीम, व पुत्री बुट्टन, साधना व सोनम का भी रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद। प्रेमा देवी पर पति की मौत के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डेढ़ वर्ष में परिवार में यह चौथी मौत है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रमेश के पिता सदावन की मौत हुई। उसके छह माह बाद ही बड़े भाई खर्रू की आकस्मिक मौत हो गई। जबकि करीब छह माह पूर्व ही रमेश की मां कलावती देवी भी असमय काल के गाल में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed