फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   KV students learned the culture of Arunachal Pradesh

केवी के छात्रों ने जानी अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति

Sat, 30 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
KV students learned the culture of Arunachal Pradesh
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत केवी दिरांग अरुणाचल प्रदेश के छात्रों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से बात की। वार्ता कर दोनों विद्यालयों के छात्रों ने एक दूसरे की संस्कृति, बोली, इतिहास परंपरा आदि की जानकारी ली। इसको लेकर छात्रों मेमं उत्साह रहा। केंद्रीय विद्यालय दिरांग के विद्यार्थी संगे नवांग ने अरूणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिला की संस्कृति, शर्मिष्ठा दत्ता ने अरूणाचल के पर्यटन स्थल, सीमा कुमारी ने वहां की भाषा, संगे लह्मू ने खान-पान और संगे ड्रोइमा ने अरूणाचल के मठों के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक अरविंद कुमार और एम रमेश ने अरूणाचल की विशिष्ट खूबियों को बारीकी से बताया। इसी तरह केवी पीडीडीयू नगर के छात्र अन्वेषा और आकांक्षा ने भाषा- संगम के तहत उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोली - भोजपुरी में वार्तालाप कर अरुणाचल के विद्याथिर्यों का मन मोह लिया। रिमझिम, पूर्णिमा और श्रुति ने उत्तर प्रदेश के संस्कृति को बारीकी से समझाया। श्रद्धा मिश्रा ने अरूणाचल की ख़ास विशेषताओं पर प्रकाश डाला। सुहानी और प्रिया ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अरूणाचल से संबंधित जानकारी वहां के शिक्षकों से ली। केवी पीडीडीयू नगर के शिक्षक मनीष पांडेय और चंद्र भूषण प्रसाद ने अरुणाचल और उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कतिक खूबियों की जानकारी दी। केवी दिरांग के प्राचार्य के रामामूर्ति और केवी पीडीडीयू नगर के प्राचार्य केके भारती ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर शमशेर पटेल, नितिन शुक्ला, शुक्ला, शिल्पा सक्सेना, शालिनी मिश्र रहे। धन्यवाद ज्ञापन चंद्र भूषण प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed